×
Name of Post:

Bihar Beej Distributor Vacancy 2026: Apply Online for District Level Seed Distributor

Post Date / Update: 27 September 2026 | 03:10 PM
Short Information:

बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड (कृषि विभाग, बिहार सरकार) ने राज्य के विभिन्न जिलों में जिला स्तरीय बीज वितरक (Distributor) चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। बीज, उर्वरक व कीटनाशी अनुज्ञप्ति धारक एवं निर्धारित व्यावसायिक अनुभव रखने वाले पात्र व्यवसायी/प्रतिष्ठान आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से 05 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन समर्पित कर सकते हैं। विस्तृत पात्रता, सुरक्षा राशि एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।


विषय सूची

बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड (कृषि विभाग, बिहार)

बिहार जिला स्तरीय बीज वितरक (Distributor) चयन 2026

विभिन्न फसलों के बीज एवं उपादान वितरण हेतु सुनहरा अवसर

भर्ती विवरण (Overview)

भर्ती का नामBihar Beej Distributor Vacancy 2026
पद / कार्य का नामजिला स्तरीय बीज वितरक (Seed Distributor)
संबंधित विभागबिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड (कृषि विभाग, बिहार सरकार)
कार्य स्तरजिला स्तर (बिहार के सभी पात्र जिले)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (brbn.bihar.gov.in)

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ : शुरू हो चुका है

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 05-10-2026

आवेदन प्रक्रिया : ऑनलाइन माध्यम द्वारा

आवेदन शुल्क

सभी आवेदक प्रतिष्ठान : ₹ 1,500/-

शुल्क भुगतान माध्यम : ऑनलाइन

*आवेदन शुल्क अहस्तांतरणीय एवं गैर-वापसी योग्य है।

जिलावार प्रतिभूति (जमानत) राशि एवं टर्नओवर मानदंड

जिले की श्रेणीप्रतिभूति (जमानत) राशि (ब्याज मुक्त)वार्षिक बिक्री टर्नओवर (गत 3 वर्ष)
बड़े जिले (15 या अधिक प्रखंड)₹ 20 लाख₹ 1.50 करोड़ (सालाना ऑडिटेड)
छोटे जिले (15 से कम प्रखंड)₹ 10 लाख₹ 75 लाख (सालाना ऑडिटेड)

अनिवार्य पात्रता एवं मानदंड

  • लाइसेंस: आवेदक प्रतिष्ठान/व्यक्ति के पास जिला कृषि पदाधिकारी या सक्षम प्राधिकार से निर्गत बीज, उर्वरक तथा कीटनाशी अनुज्ञप्ति होना अनिवार्य है।
  • व्यावसायिक अनुभव: कृषि आदान विक्रय क्षेत्र में पूर्व व्यवसाय का न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव।
  • गोदाम क्षमता: कम से कम 2,000 क्विंटल भंडारण क्षमता का सुसज्जित गोदाम (स्वयं का अथवा वैध निबंधित लीज/भाड़ा अनुबंध)।
  • परिवहन साधन: बीजों एवं उपादानों के परिवहन हेतु अपना वाहन अथवा परिवहन अनुबंध दस्तावेज।
  • प्रशिक्षण प्रमाण पत्र: DAESI (Diploma in Agricultural Extension Services for Input Dealers - Manage/Bameti) प्रशिक्षण प्रमाण पत्र।
  • वित्तीय अनुपालन: नियमित जीएसटी पंजीकरण एवं विगत 3 वर्षों का आयकर रिटर्न (ITR)।
  • चरित्र सत्यापन: पुलिस अधीक्षक (SP) स्तर से निर्गत वैध चरित्र प्रमाण-पत्र।

₹1000 के नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र (मुख्य बिंदु)

  • निगम द्वारा निर्धारित सभी नियम एवं शर्तों का पूर्णतः पालन करूँगा; अवहेलना करने पर डीलरशिप निलंबित/रद्द की जा सकती है।
  • निदेशानुसार निगम के गुणवत्तायुक्त बीज को खुले बाजार में बेचने हेतु बाध्य रहूँगा एवं समय पर राशि जमा कर खुले बाजार में बिक्री हेतु मांग करूँगा।
  • प्रतिष्ठान की बीज अनुज्ञप्ति पिछले तीन वर्षों के भीतर कभी भी निलंबित अथवा रद्द नहीं की गई है।
  • प्रतिष्ठान के विरुद्ध पिछले तीस वर्षों के भीतर आवश्यक वस्तु अधिनियम (E.C. Act) के तहत कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
  • आवेदन में दी गई समस्त विवरणी एवं संलग्न दस्तावेज पूर्णतः सत्य एवं सही हैं।

ऑनलाइन आवेदन हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • विहित प्रपत्र में भरा हुआ आवेदन पत्र एवं ₹1500 आवेदन शुल्क रसीद
  • सक्षम स्तर से निर्गत बीज, उर्वरक तथा कीटनाशी अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) की प्रति
  • विगत 3 वर्षों का सालाना बिक्री प्रतिवेदन एवं चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) से ऑडिटेड बैलेंस शीट
  • विगत 3 वर्षों की आयकर रिटर्न (ITR) विवरणी
  • जीएसटी (GST) पंजीकरण प्रमाण पत्र एवं पैन कार्ड की प्रति
  • आवेदक का पहचान पत्र (आधार कार्ड) की छायाप्रति
  • 2,000 क्विंटल क्षमता वाले गोदाम का स्वामित्व साक्ष्य अथवा वैध निबंधित लीज/किराया अनुबंध
  • परिवहन वाहन का स्वामित्व प्रमाण पत्र अथवा वैध अनुबंध पत्र
  • पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्गत अद्यतन चरित्र प्रमाण पत्र
  • DAESI (Manage/Bameti) डिप्लोमा/प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
  • ₹1,000 के स्टाम्प पेपर पर कार्यपालक दंडाधिकारी/नोटरी से सत्यापित मूल शपथ पत्र

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Step-by-Step)

  1. सबसे पहले बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड के आधिकारिक लाइसेंस पोर्टल brbn.bihar.gov.in/licence/index.aspx पर जाएं।
  2. पोर्टल पर दिए गए "लाइसेंस आवेदन" विकल्प पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद "Distributor" अनुभाग में जाकर अपने संबंधित जिले की रिक्तियों एवं दिशा-निर्देशों का अवलोकन करें।
  4. शर्तों को पढ़कर "I accept all the terms and conditions" चेकबॉक्स पर टिक करें और "I Accept" पर क्लिक करें।
  5. पंजीकरण फॉर्म में अपनी बुनियादी जानकारी, लाइसेंस नंबर व प्रतिष्ठान का विवरण दर्ज करें।
  6. मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में स्कैन करके अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. फॉर्म सबमिट करने के बाद अंतिम पावती प्रति (Acknowledgment Slip) डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

Apply Online

यहाँ क्लिक करें 

Official Notification

डाउनलोड करें

Official Website

यहाँ विजिट करें


Frequently Asked Questions
1. बिहार बीज वितरक (Distributor) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
• बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड द्वारा जिला स्तरीय बीज वितरक हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।
2. बीज वितरक चयन हेतु आवेदन शुल्क कितना निर्धारित है?
• इस भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन पत्र समर्पित करने हेतु आवेदन शुल्क ₹1,500/- निर्धारित किया गया है।
3. जिला स्तर पर प्रतिभूति (जमानत) राशि कितनी जमा करनी होगी?
• बड़े जिलों (15 या अधिक प्रखंड) के लिए ब्याज-मुक्त सुरक्षा राशि ₹20 लाख तथा छोटे जिलों (15 से कम प्रखंड) के लिए ₹10 लाख निर्धारित है।
4. बीज वितरक बनने के लिए न्यूनतम गोदाम क्षमता और टर्नओवर क्या चाहिए?
• आवेदक के पास 2,000 क्विंटल क्षमता का गोदाम होना अनिवार्य है। इसके अलावा बड़े जिलों के लिए 3 वर्षों का औसत सालाना टर्नओवर ₹1.5 करोड़ और छोटे जिलों के लिए ₹75 लाख होना जरूरी है।
Please check the official website for any updates regarding the recruitment process.
Bihar Beej Distributor Vacancy 2026 Apply Online Banner

Home
Bihar Job
Latest
Admit Card
Results