×
Name of Post:

Bihar PM Internship Scheme 2026: Apply Online for 6/9 Month Internship & Job Camp

Post Date / Update: 24 September 2026 | 06:28 PM
Short Information:

युवा, रोज़गार एवं कौशल विकास विभाग (बिहार कौशल विकास मिशन) द्वारा Bihar PM Internship Scheme 2026 के तहत विशेष इंटर्नशिप कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं स्नातक पास युवाओं को शीर्ष कंपनियों में 6 से 9 माह की अवधि के लिए व्यावहारिक कार्य अनुभव का अवसर मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को ₹9,000 प्रति माह स्टाइपेंड एवं ₹6,000 एकमुश्त जॉइनिंग ग्रांट दी जाएगी। कैंप 25 सितंबर 2026 को आयोजित होगा।


विषय सूची

युवा, रोज़गार एवं कौशल विकास विभाग (बिहार कौशल विकास मिशन)

Bihar PM Internship Scheme 2026 : विशेष इंटर्नशिप कैंप

प्रति माह ₹9,000 स्टाइपेंड + ₹6,000 एकमुश्त ग्रांट | इंटर्नशिप अवधि : 6/9 माह

आधिकारिक वेबसाइट : BIHARSKILLDEVELOPMENTMISSION.IN

Bihar PM Internship Scheme 2026 : Overview

योजना का नामपीएम इंटर्नशिप योजना (विशेष राज्य स्तरीय कैंप)
आयोजक विभागयुवा, रोज़गार एवं कौशल विकास विभाग (बिहार सरकार)
पात्र लाभार्थी10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, ITI एवं स्नातक पास युवा
वित्तीय सहायता (Stipend)₹9,000 प्रति माह
एकमुश्त जॉइनिंग ग्रांट₹6,000 (One-Time)
इंटर्नशिप की अवधि6 से 9 माह
आवेदन का माध्यमऑनलाइन रजिस्ट्रेशन + ऑफलाइन कैंप उपस्थिति

कैंप शेड्यूल एवं समय

कैंप आयोजन तिथि : 25 सितम्बर 2026

रिपोर्टिंग समय : प्रातः 10:00 बजे से

हेल्पलाइन नंबर : 1800116090 (Toll Free)

कैंप का निर्धारित स्थल

स्थान: बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (पटना कलेक्ट्रेट के पास), खेमचंद चौधरी मार्ग, पटना – 800001

उपलब्ध पद, कंपनी एवं शैक्षणिक योग्यता

कंपनी का नामपद का नाम (Role)न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता
जुबिलेंट फ़ूडवर्क्स लिमिटेडऑपेरशन्स मैनेजमेंट इंटर्न10वीं, डिप्लोमा, ITI, स्नातक
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेडइंटर्न12वीं पास
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेडजियो डिजिटल रिपेयर इंटर्नन्यूनतम 12वीं (स्नातक उत्तीर्ण को प्राथमिकता)
क्वेस्टटेलेंट स्पॉटरन्यूनतम 12वीं (स्नातक उत्तीर्ण को प्राथमिकता)

योजना के प्रमुख लाभ

  • ₹9,000 प्रति माह वित्तीय सहायता (स्टाइपेंड)।
  • ₹6,000 की एकमुश्त जॉइनिंग ग्रांट सहायता।
  • शीर्ष राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में व्यावहारिक कार्य अनुभव (Practical Experience)।
  • इंटर्नशिप पूर्ण होने पर आधिकारिक डिजिटल इंटर्नशिप प्रमाण पत्र।
  • योजना के तहत बीमा सुरक्षा (Insurance Coverage) का लाभ।
  • भविष्य के रोज़गार के लिए इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स विकसित करने का सीधा अवसर।

कैंप में साथ ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज

  • पहचान पत्र (मूल एवं छायाप्रति)।
  • पंजीकृत पहचान पत्र से लिंक मोबाइल नंबर।
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र / अंक पत्र (10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन अनुसार)।
  • बैंक पासबुक / विवरण (डीबीटी सक्रिय खाता)।
  • हालिया पासपोर्ट साइज फोटो (2–4 प्रतियां)।
  • अध्ययनरत छात्रों हेतु कॉलेज/संस्थान से जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC), यदि लागू हो।

आवेदन प्रक्रिया एवं कैंप में भागीदारी

  1. सबसे पहले आधिकारिक पीएम इंटर्नशिप पोर्टल pminternship.mca.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  2. रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद पावती / रजिस्ट्रेशन नंबर सुरक्षित रख लें।
  3. अपने सभी मूल दस्तावेज, उनकी स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रतियां और बायोडाटा तैयार करें।
  4. 25 सितम्बर 2026 को प्रातः 10:00 बजे बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, पटना स्थित कैंप स्थल पर समय से पहुंचें।
  5. वहां उपस्थित कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार प्रक्रिया के आधार पर पात्रता का निर्धारण किया जाएगा।

ऑनलाइन पंजीकरण (Official Portal)

यहाँ क्लिक करें (Apply Online)

Official Notification

Download

बिहार कौशल विकास मिशन पोर्टल

biharskilldevelopmentmission.in

Officail Website

Visit Now

Signature Resizer & Image Tools

 

Click Here

 

Join Official Channels

 

Telegram | WhatsApp

 


Frequently Asked Questions
1. बिहार पीएम इंटर्नशिप स्कीम कैंप का आयोजन कब और कहाँ होगा?
• इस विशेष कैंप का आयोजन 25 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (पटना कलेक्ट्रेट के पास), खेमचंद चौधरी मार्ग, पटना – 800001 में किया जाएगा।
2. Bihar PM Internship Scheme के तहत कितनी वित्तीय सहायता मिलती है?
• चयनित युवाओं को प्रति माह ₹9,000 की वित्तीय सहायता (स्टाइपेंड) और ₹6,000 का एकमुश्त जॉइनिंग ग्रांट प्रदान किया जाता है।
3. इस इंटर्नशिप प्रोग्राम की अवधि कितनी है?
• इस योजना के अंतर्गत इंटर्नशिप की अवधि 6 से 9 माह निर्धारित की गई है।
4. कौन-कौन सी कंपनियां इस विशेष कैंप में भाग ले रही हैं?
• इस कैंप में जुबिलेंट फ़ूडवर्क्स लिमिटेड, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और क्वेस्ट जैसी प्रमुख कंपनियां भाग ले रही हैं।
5. कैंप में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कहाँ करें?
• इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल pminternship.mca.gov.in पर जाकर अथवा दिए गए QR कोड को स्कैन करके ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
Please check the official website for any updates regarding the recruitment process.
Bihar PM Internship Scheme 2026 Camp Notification

Home
Bihar Job
Latest
Admit Card
Results