×
Name of Post:

SSC Inter Level Combined Competitive Exam (JILCCE) 2026: Apply for 326 Posts

Post Date / Update: 19 September 2026 | 02:59 PM
Short Information:

झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखण्ड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JILCCE-2026, विज्ञापन सं० 03/2026) के तहत स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता आदि के कुल 326 नियमित पदों पर भर्ती हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 सितंबर 2026 कर दी है। 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण अभ्यर्थी jssc.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विवरण JobInBihar.com पर देखें


विषय सूची

झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC), राँची

झारखण्ड इन्टरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 (JILCCE-2026)

विज्ञापन संख्या: 03/2026 (नियमित रिक्ति) | कुल पद: 326

Job In Bihar® Official : WWW.JOBINBIHAR.COM

भर्ती अवलोकन (Recruitment Overview)

भर्ती आयोग का नामझारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)
परीक्षा का नामJharkhand Intermediate Level Combined Competitive Exam (JILCCE-2026)
विज्ञापन संख्या03/2026 (Regular Vacancy)
कुल रिक्तियों की संख्या326 पद (नियमित)
शैक्षणिक योग्यता10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण (संबंधित विषय सहित)
आधिकारिक वेबसाइटjssc.jharkhand.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates - Extended)

ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ : 05 अगस्त 2026

ऑनलाइन री-ओपन / आवेदन पुनः शुरू : 19 सितंबर 2026

रजिस्ट्रेशन की विस्तारित अंतिम तिथि : 29 सितंबर 2026 (मध्य रात्रि)

परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 30 सितंबर 2026

फोटो व हस्ताक्षर अपलोड एवं प्रिंटआउट : 30 सितंबर 2026

आवेदन संशोधन (Correction Window) : 01 से 03 अक्टूबर 2026

परीक्षा तिथि : यथासमय अधिसूचित की जाएगी

परीक्षा शुल्क (Application Fee)

अनारक्षित / EWS / EBC-I / BC-II : ₹ 100/-

अन्य राज्यों के सभी अभ्यर्थी : ₹ 100/-

झारखण्ड के SC / ST अभ्यर्थी : ₹ 50/-

दिव्यांग अभ्यर्थी (40% या अधिक) : ₹ 0/- (निःशुल्क)

भुगतान का माध्यम : ऑनलाइन (Net Banking, Credit/Debit Card, UPI)

नोट: परीक्षा शुल्क अप्रतिदेय (Non-Refundable) होगा।

आयु सीमा एवं संदर्भ तिथियाँ (Age Limit Details)

  • न्यूनतम आयु सीमा:18 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा (कोटिवार):
    • अनारक्षित (UR) एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 35 वर्ष
    • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) एवं पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-2) [पुरुष]: 37 वर्ष
    • महिला (अनारक्षित / EWS / EBC-I / BC-II): 38 वर्ष
    • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST - पुरुष एवं महिला): 40 वर्ष
  • पदवार उम्र गणना की संदर्भ तिथि (Cut-off Date):
    • स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता, भेटनरी/चिकित्सा सहायक: 01/08/2023
    • कीट संग्रहकर्त्ता, मात्स्यिकी तकनीकी सहायक: 01/08/2024
    • कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक: 01/08/2025
  • विशेष छूट: सभी कोटि के 40% या अधिक निःशक्त अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 10 वर्ष तथा भूतपूर्व सैनिकों को 5 वर्ष की छूट अनुमन्य है।

पद विवरण, वेतनमान एवं न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (Total: 326 Posts)

पद नाम एवं विभागकुल पदवेतनमान (Pay Scale)न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता
स्वास्थ्य पर्यवेक्षक
(स्वास्थ्य निदेशालय)
137PB-I: ₹ 5200 – 20200
ग्रेड वेतन: ₹ 2400/-
मान्यता प्राप्त संस्थान से 10+2 - विज्ञान (I.Sc.) परीक्षा उत्तीर्ण।
कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक
(योजना एवं विकास विभाग - अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय)
27PB-I: ₹ 5200 – 20200
ग्रेड वेतन: ₹ 2000/-
मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटरमीडिएट / 10+2 (गणित सहित) परीक्षा उत्तीर्ण।
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता
(स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग)
62PB-I: ₹ 5200 – 20200
ग्रेड वेतन: ₹ 1900/-
मान्यता प्राप्त संस्थान से 10+2 - विज्ञान (I.Sc.) परीक्षा उत्तीर्ण।
भेटनरी सहायक / चिकित्सा सहायक
(नगर विकास एवं आवास विभाग)
27PB-I: ₹ 5200 – 20200
ग्रेड वेतन: ₹ 1900/-
मान्यता प्राप्त संस्थान से जीव विज्ञान में इंटरमीडिएट / 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण।
कीट संग्रहकर्त्ता
(स्वास्थ्य निदेशालय)
32PB-I: ₹ 5200 – 20200
ग्रेड वेतन: ₹ 1800/-
मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटरमीडिएट / 10+2 (जीव विज्ञान) उत्तीर्ण।
मात्स्यिकी तकनीकी सहायक
(कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग - मत्स्य प्रभाग)
41PB-I: ₹ 5200 – 20200
ग्रेड वेतन: ₹ 1800/-
मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटरमीडिएट / 10+2 (जीव विज्ञान) उत्तीर्ण।
कुल नियमित पद326सभी पदों हेतु शैक्षणिक अर्हता आवेदन की अंतिम तिथि तक पूर्ण होनी चाहिए।

कोटिवार रिक्तियों का विवरण (JILCCE 2026 Regular Vacancy)

पद नामURSTSCEBC-IBC-IIEWSकुल
स्वास्थ्य पर्यवेक्षक574316080013137
कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक12040303030227
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता35140700000662
भेटनरी सहायक / चिकित्सा सहायक12070302010227
कीट संग्रहकर्त्ता15060303020332
मात्स्यिकी तकनीकी सहायक17100403030441
योग (Total)1488436190930326

*क्षैतिज आरक्षण के तहत महिलाओं हेतु 16 पद, खेलकूद कोटा हेतु 7 पद तथा दिव्यांगों हेतु विभिन्न श्रेणियों में पद आरक्षित हैं।

परीक्षा का स्वरूप एवं चयन प्रक्रिया (Selection Process & Pattern)

  • परीक्षा पद्धति: आयोग द्वारा परीक्षा CBT (कम्प्यूटर आधारित) अथवा OMR शीट पर आयोजित की जाएगी। बहुपालियों में परीक्षा होने पर नॉर्मलाइजेशन लागू होगा।
  • अंकन योजना: प्रत्येक सही उत्तर के लिए +3 अंक दिए जाएंगे तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक (-1) काटा जाएगा।
  • परीक्षा चरण: परीक्षा दो चरणों में होगी – (1) प्रारम्भिक परीक्षा एवं (2) मुख्य परीक्षा (नोट: 50,000 से कम आवेदन होने पर सीधे मुख्य परीक्षा आयोजित की जा सकती है)।
  • प्रारम्भिक परीक्षा (अवधि: 2 घंटे | कुल प्रश्न: 120):
    • सामान्य अध्ययन: 30 प्रश्न
    • झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान: 60 प्रश्न
    • सामान्य गणित: 10 प्रश्न
    • सामान्य विज्ञान: 10 प्रश्न
    • मानसिक क्षमता जाँच (Reasoning): 10 प्रश्न
  • मुख्य परीक्षा (तीन पत्र, प्रत्येक 2 घंटे):
    • पत्र-1 (भाषा ज्ञान - अर्हक/Qualifying): कुल 120 प्रश्न (हिन्दी: 60 प्रश्न + अंग्रेजी: 60 प्रश्न)। न्यूनतम 30% अंक अनिवार्य, मेधा सूची में अंक नहीं जुड़ेंगे।
    • पत्र-2 (क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा): 100 प्रश्न (चयनित भाषा से)। न्यूनतम 30% अंक अनिवार्य।
    • पत्र-3 (सामान्य ज्ञान - 120 प्रश्न): सामान्य अध्ययन (30), झारखण्ड सामान्य ज्ञान (40), सामान्य विज्ञान (20), गणित (10), रीजनिंग (10), कम्प्यूटर ज्ञान (10)।
  • मेधा सूची निर्माण: मुख्य परीक्षा के पत्र-2 एवं पत्र-3 के कुल प्राप्तांकों को जोड़कर अंतिम मेधा सूची बनाई जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (Step-by-Step Guide)

  1. सर्वप्रथम JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएँ।
  2. होमपेज पर Important Links के अंतर्गत Application Forms (Apply) पर क्लिक करें।
  3. Online Application for JILCCE-2026 के लिंक का चयन करें।
  4. New Registration पर क्लिक कर अपनी प्राथमिक जानकारी (नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, मोबाइल व ईमेल) दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  5. प्राप्त Registration Number व Password से पुनः लॉगिन करें और शैक्षणिक व व्यक्तिगत विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  6. पदों की अधिमानता (Post Preference) का चयन करें और फॉर्म को Save & Continue करें।
  7. निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  8. नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो एवं हस्ताक्षर स्कैन कर अपलोड करें और फॉर्म को अंतिम रूप से Submit करें।
  9. भविष्य के संदर्भ एवं प्रमाण-पत्र सत्यापन हेतु भरे हुए आवेदन-पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

ऑनलाइन आवेदन करें (Apply Online)

यहाँ क्लिक करें

अंतिम तिथि विस्तार सूचना (Date Extend Notice)

नोटिस डाउनलोड करें

ऑफिशियल विवरणिका (Notification PDF)

विवरणिका डाउनलोड करें

फोटो/हस्ताक्षर रिसाइजर एवं टूल्स

Job in Bihar Tools

JSSC आधिकारिक वेबसाइट

jssc.jharkhand.gov.in

लेटेस्ट जॉब अपडेट्स से जुड़ें

Telegram | WhatsApp Channel


Frequently Asked Questions
1. JSSC इंटर स्तरीय (JILCCE) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की विस्तारित अंतिम तिथि क्या है?
• JSSC द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि विस्तारित कर 29 सितंबर 2026 (मध्य रात्रि) कर दी गई है। परीक्षा शुल्क भुगतान, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड 30 सितंबर 2026 तक किया जा सकता है।
2. JSSC JILCCE 2026 में कुल कितने पदों पर भर्ती हो रही है?
• इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 326 नियमित रिक्तियों पर नियुक्ति की जाएगी।
3. JSSC इंटर स्तरीय भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
• अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। पदवार विशेष विषय (जैसे विज्ञान, गणित, या जीव विज्ञान) की आवश्यकता रखी गई है।
4. JSSC JILCCE 2026 के लिए परीक्षा शुल्क कितना निर्धारित है?
• अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1), पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-2) एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए ₹100/- तथा झारखण्ड राज्य के SC/ST अभ्यर्थियों के लिए ₹50/- है। 40% या अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क निःशुल्क है।
5. आवेदन पत्र में संशोधन (Correction Window) की तिथि क्या है?
• अभ्यर्थी 01 अक्टूबर 2026 से 03 अक्टूबर 2026 के मध्य अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में नाम, जन्म तिथि, ईमेल व मोबाइल नंबर को छोड़कर अन्य अशुद्धियों को संशोधित कर सकते हैं।
Please check the official website for any updates regarding the recruitment process.
SSC Inter Level JILCCE Recruitment 2026 Notification

Home
Bihar Job
Latest
Admit Card
Results