1. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ऑफिसर ग्रेड बी 2026 की फेज-1 लिखित परीक्षा किस तिथि को आयोजित की जाएगी?
• आरबीआई ऑफिसर ग्रेड बी (जनरल) कैडर की फेज-1 प्रारंभिक परीक्षा 13 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, स्पेशलिस्ट कैडर DEPR और DSIM पदों के लिए पेपर-1 परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 को निर्धारित किया गया है।
2. ऑफ़िसर ग्रेड बी (जनरल) पद के लिए आवेदन करने हेतु स्नातक (Graduation) में न्यूनतम अंकों की बाध्यता है?
• हाँ, सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए स्नातक डिग्री में न्यूनतम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) तथा दिव्यांग (PH) श्रेणी के उम्मीदवारों को इसमें रियायत देते हुए न्यूनतम सीमा 50% निर्धारित की गई है।
3. क्या ग्रेड बी जनरल कैडर के लिए परीक्षा में केवल एक ही चरण की लिखित परीक्षा का प्रावधान है?
• नहीं, रिज़र्व बैंक ऑफिसर ग्रेड बी भर्ती प्रक्रिया त्रि-स्तरीय होती है। इसमें सबसे पहले ऑब्जेक्टिव फेज-1 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसके एडमिट कार्ड आज जारी हुए हैं। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को 25 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली मुख्य फेज-2 वर्णनात्मक परीक्षा तथा उसके बाद साक्षात्कार (Interview) के दौर से गुजरना होगा।